करनाल, सतीश कौशिक : हरियाणा कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का चंडीगढ़ जाते हुए गीता द्वार, करनाल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पराग गाबा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संगठन बनने के बाद नई ऊर्जा और मजबूती आई है, अब प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित की लड़ाई को और तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे।
इस मौके पर सुमिता सिंह, राकेश कम्बोज, मनोज वाधवा, रजत लाठर, सुमित मंधान, जसबीर पानू, ललित आहूजा, पंकज गाबा, बिजेंद्र खोखर, निपेंद्र मान, कमला मान, गुरविंदर कौर, सुनील सहोता, भारत ढिल्लों, सुरेश चौधरी, कुलवंत कालेर, यशबीर, तिलोक दुहान, मुनिश मुनक, आयुष गाबा, सतीश भारद्वाज, सोनी कुतैल, रामफाल कलमपुरा, रणबीर मान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही पराग गाबा ने कहा कि राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस संगठन और मज़बूत होगा तथा जनता के मुद्दों पर पार्टी सशक्त आवाज़ बनेगी।राव नरेंद्र सिंह ने भी कहा कि करनाल की कांग्रेस टीम हमेशा संघर्ष और समर्पण की मिसाल रही है, जिसका नेतृत्व पराग गाबा जैसी ऊर्जावान टीम कर रही है।
