चण्डीगढ़, सतीश भारद्वाज : पंजाब में रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वीरवार दोहपर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक हाई प्रोफाइल मामले की शिकायत पर हुई बताई जा रही है। जिसमें एक बड़े स्क्रैप व्यापारी ने रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई में दी थी।
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप व्यापारी ने भुल्लर पर पांच लाख रुपए महीना मांगने के आरोप लगाए थे। जबकि पुलिस के उच्च अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। विभाग की तरफ से अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के डीआईजी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। वहीं पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारी से विभाग में हड़कंप मच गया है।
