गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : आम नागरिक अक्सर आजकल अपना जन्मदिन तथा अन्य निजी कार्यक्रम को बड़ी ही धूमधाम से अपने परिवार तथा रिश्तेदारो के साथ घर पर या किसी होटल, रेस्टोरेंट में जाकर मनाते हैं। लेकिन गुरुग्राम सोहना क्षेत्र के समाज सेवक एवं करप्शन फ्री इंडिया के जिला अध्यक्ष बिरजू अधाना ने अपना जन्मदिन समाज के लिए एक नेक कार्य में लगा कर बिताया है। उन्होंने अपने साथियों के साथ जाकर जिला गुरूग्राम के अन्तर्गत आने वाले खेल स्टेडियम सोहना, को हरियाणा सरकार के खेल विभाग में सम्मलित करवाकर जिला विभाग को नोटिफिकेशन जारी कराने एंव स्टेडियम में प्रतिदिन आने वाले खिलाडीयों के लिए खेल (Sport) से सम्बन्धित एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को खेल मंत्री के नाम देकर मनाया।
उन्होंने विनम्र प्रार्थना करते हुए मांग की है कि उनके सोहना क्षेत्र में करीब 25 वर्षों से खेल स्टेडियम बना हुआ है जो कि लगभग 8 एकड भूमि में स्थित है। जिसमें खेल से सम्बन्धित मूलभुत सुविधाओं का काफी अभाव है। जिनका विवरण इस प्रकार से है।
(१.) खेल स्टेडियम में राष्ट्र का प्रतिक भव्य तिरंगा 111 फुट उंचाई का लगवाना चाहिए।
(ii.) खेल स्टेडियम में खिलाडियों के दौडने के लिए एथलेटिक्स ट्रैक बनने चाहिए।
(iii.) खेल स्टेडियम का सौन्दर्यकरण भी अच्छा होना चाहिए।
(iv.) खेल स्टेडियम में बनी दीवारों पर खेल से सम्बन्धित चित्र लगवाए जाएं।
(v.) खेल स्टेडियम में रात के समय अभ्यास के लिए स्ट्रीट व हाई मास्क फल्ड करीब 25 लाईटें लगवाई जाएं।
(vi.) खेल स्टे में सभी खेलों से सम्बन्धित कोंच की सुविधा जल्द उपलब्ध होनी चाहिए।
(vii.) खेल स्टेडियम में महिला व पुरुष खिलाडियों के लिए अलग-अलग डेसिंग रूम होने चाहिए।
(viii) खेल स्टेडियम में सी०सी०टी०वी० कैमरे व गार्ड की सुविधा उपलब्ध कराएं।
(ix.) खेल स्टेडियम की साफ सफाई व पेड-पौधों की देखभाल के वर्करों की संख्या बढ़ाई जाएं।
(x.) खेल स्टेडियम में किकेट पींच बनवाई जाएं।
(xi.) खेल स्टेडियम में गणतंत्र एंव स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में दर्शकों के बैठने के लिए बनाई हुई सीटों पर टीन शेड का क्षेत्रफल काफी कम है, जिसमें दर्शक गर्मीयों व बरसात के मौसम में पुरी तरह से बैठ नही पाते है इसलिए स्टेडियम में बैठने के लिए बनी तमाम सीटों को टीन शेड से कवर कराई जाएं।
उन्होंने गुहार लगाई है कि उपरोक्त विषयों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के खेल स्टेडियम सोहना को हरियाणा सरकार के खेल विभाग में सम्मलित कराते हुए जिला खेल विभाग को नोटिफिकेशन जारी कराने की कृपया करें।
