गुरुग्राम, सतीश कौशिक: वूमेन कनेक्ट क्लब, गुरुग्राम द्वारा करवा चौथ व्रत के पावन अवसर पर ‘सौभाग्य उत्सव’ का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। क्लब की निदेशक द्वारा आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक प्रेम, आपसी सौहार्द और महिला एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ की पूजा-अर्चना एवं व्रत कथा में भाग लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। इसके साथ ही म्यूजिकल अंताक्षरी, मनोरंजक गतिविधियों, फोटो सेशन और रील्स के माध्यम से सभी ने खुशियों के यादगार पल साझा किए। वहीं संगीत, हंसी-मजाक और आपसी मेल-मिलाप से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। वूमेन कनेक्ट क्लब की निदेशक ने कहा कि क्लब के माध्यम से महिलाओं के बीच पारस्परिक सहयोग, सामाजिक समझ, आपसी जुड़ाव और सकारात्मक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। ‘सौभाग्य उत्सव’ भी इसी पहल का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने सभी बहनों को करवा चौथ व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
आयोजित कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल होने वाली सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए एकजुटता और आपसी सहयोग समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही हैं। साथ ही क्लब द्वारा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक सौहार्द और महिला सहभागिता को प्रोत्साहित करता रहेगा।
