गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: खंडेलवाल वैश्य समाज महिला मंडल, गुरुग्राम द्वारा शनिवार, 15 अगस्त 2026 को पदम ग्रीन, बिजवासन-पालम विहार रोड पर भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य अतिथियों, महिलाओं, बच्चों एवं समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राकेश रावत जी एवं श्रीमती शशि रावत जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर राकेश रावत जी ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, विभिन्न मनोरंजक खेल, सरप्राइज गेम तथा श्रीमती तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों और महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज महोत्सव के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से झूलों की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाते हुए झूले झूले और सावन-तीज के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। पूरे परिसर में तीज के गीतों, हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का तस्वीर भेंट कर एवं सम्मानित करके स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथियों में श्री के.के. खंडेलवाल एवं श्रीमती धीरा खंडेलवाल (सेवानिवृत्त IAS अधिकारी), श्री प्रदीप कुमार पदम एवं श्रीमती इंद्रा देवी(पार्षद, वार्ड नंबर-4), तथा श्री जयवीर राणा एंव मोना राणा(पार्षद, बिजवासन क्षेत्र एवं नजफगढ़ जोन चेयरमैन) शामिल रहे। इसके अलावा श्री राकेश रावत एवं श्रीमती शशि रावत, पूर्व प्रधान अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, जयपुर एवं आजीवन संरक्षक, खंडेला धाम; श्री राजेंद्र कुमार कुलवाल (आर.के.) एवं श्रीमती गीता कुलवाल, आजीवन संरक्षक, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, जयपुर एवं खंडेला धाम; श्री चंद्रमोहन झालानी एवं श्रीमती गीता झालानी, आजीवन संरक्षक, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, जयपुर एवं खंडेला धाम; श्री शंकर खंडेलवाल एवं श्रीमती रेणु खंडेलवाल तथा श्री महेंद्र झालानी, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, जयपुर एवं अध्यक्ष, विजय बल्लभ दिल्ली खंडेलवाल समाज; श्री राजेश आमेरिया एवं श्रीमती रजनी आमेरिया, आजीवन संरक्षक, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, जयपुर एवं अध्यक्ष, पश्चिमी दिल्ली खंडेलवाल समाज; तथा श्री महेंद्र कायथवाल, आजीवन संरक्षक, अखिल भारतीय वैश्य महासभा, जयपुर एवं आजीवन संरक्षक, खंडेला धाम, की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्री हरीश खंडेलवाल,उनकी पूरी टीम एवंम महिला मंडल की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।आयोजकों ने कहा कि हरियाली तीज जैसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं और बच्चों को भारतीय परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महिला मंडल ने सभी अतिथियों, समाज के सदस्यों, महिलाओं एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में तीज की परंपरा, संस्कृति और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला।





