नई दिल्ली, सतीश भारद्वाज: ब्राह्मण समाज दिल्ली एनसीआर{रजिस्टर्ड} सभा द्वारा बीते 15 अगस्त 2026 को भगवान परशुराम प्रतिष्ठान भवन अवंतिका रोहिणी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस व तीज के महोत्सव पर ब्राह्मण मिलन समारोह आयोजित किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री सुभाष शर्मा नेताजी अध्यक्ष ब्राह्मण समाज एनसीआर ने की व सभा के संयोजक आचार्य विद्यारतन महासचिव/चेयरमैन ब्राह्मण वैवाहिक बोर्ड ने ब्राह्मण मिलन समारोह का बखूबी से संचालन किया, सभा का शुभारंभ वेद मंत्रों व दीपप्रज्वल्लन कर किया गया, सबसे पहले राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये, श्री लष्मीनारायन भारद्वाज नांगल वाले ने नाट्यमंचन कर आजादी के दीवानों पर गीत का बहुत ही अच्छा मंचन किया, श्री दिनेश शर्मा रिटायर्ड एसीपी व मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट,श्री तिलक राज वत्स व डॉक्टर विजय कौशिक ने भी तीज महोत्सव के व देश भक्ति के गीत सुनाएं,विप्र सभा कृष्ण विहार बुद्ध विहार के महामंत्री श्री मयंक जमदग्नि ने बहुत ही सुंदर ढंग में भगवान परशुराम चालीसा जो उन्हें कण्ठस्थ याद है बहुत ही उतेजित स्वर में सुनाई ।
सभा’ में उपास्थित होने वाले अन्य रजिस्टर्ड सभाओं के अध्यक्षों में प्रमुख अधिवक्ता आर डी वत्स{मुंडका},नरेश शर्मा नीतू,आदित्य मोहन शर्मा,विजय तिवारी,डॉ वी के जमदग्नि,श्री कृष्ण कौशिक,कर्मवीर अत्रि,इंदर दत्त शर्मा,पंडित हरि राम वत्स, श्री कृष्ण दत्त प्रधान, कृष्ण दत्त भारद्वाज गणेश आदि ब्राह्मण नेताओं ने भाग लिया। सभा के जिला अध्यक्ष सर्वश्री पुरुषोत्तम कौशिक{बाहरी दिल्ली बवाना} जे पी शर्मा{नजफगढ़},संजय भारद्वाज {नरेला अलीपुर},सुनील वत्स{गुरुग्राम} के के कौशिक/नीतीश वत्स{ बहादुरगढ़} व वीरेंद्र शर्मा{नोएडा} ने सभा में आएं सभी ब्राह्मण भाइयों का पटका पहना कर स्वागत किया, ब्राह्मण वैवाहिक बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन श्री एस सी वशिष्ठ जी का स्वागत सभा के अध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा जी ने किया, बदरपुर से आये श्री यौवन शर्मा व नरेश शर्मा ने श्री सुभाष शर्मा, आचार्य विद्यारतन,एडवोकेट आर डी वत्स व नरेश शर्मा नीटू को भगवान परसुराम का चित्र व शाल भेंट कर सम्मान किया, सभा में प्रमुख सर्वश्री नरेश कौशिक सचिव,नरेंद्र भारद्वाज{आ. सदस्य खेराखुर्द},सुरेंदर मोहन शर्मा{आजी.सदस्य मुखमेलपुर}बालकिशन भारद्वाज{कार्यकारिणी सदस्य},नीरज कौशिक{रोहिणी आजी.सदस्य}रमेश जोशी{आजी. सदस्य}अजय कौशिक{सुल्तानपुर माजरा आजी. सदस्य}राजेश शर्मा बवाना आजी.सदस्य} के अलावा अन्य सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आज की सभा में श्री अधिवक्ता आर डी वत्स{मुंडका},सत्यनारायण शर्मा {बवाना} वरुण वत्स{जोन्ति},डॉ विजय कौशिक{प्रीतमपुरा/पूठ खुर्द}ऋषि वशिष्ठ {चौखंडी} 5 नए आजीवन सदस्यों ने अपनी 1100/-राशि का चेक देकर सदस्यता ग्रहण की।**ब्राह्मण खाप 52वीं के नवनियुक्त अध्यक्ष जिन्हें गत सप्ताह बवाना 52 वी के ब्राह्मणों ने बवाना गांव के प्रस्ताव के बाद सर्वसम्मति से श्री बी डी भारद्वाज “ब्रह्मा” {आजीवन सदस्य ब्राह्मण समाज} को अध्यक्ष नियुक्त किया गया उन्हें आज सभा में पंडित लष्मी नारायण भारद्वाज आदि बवाना से आये अन्य सभी ने पगड़ी बांध कर सम्मानित किया!
वहीं आचार्य विद्यारत्न ने सभा के लेखा जोखा का व्योरा प्रस्तुत किया व बताया सभा के आजीवन सदस्यों की राशि को बैंक में सुरक्षित जमा किया गया है, गत 30 वर्षो से जो भी आयोजन हुए हैं उन्हें सभा के सदस्य ही वहन करते है जिन्हें भी जो खर्च की ड्यूटी दी जाती है सभी ने बढ़ चढ़ कर निभाया है !**सभा में समन्वय के विषय पर सभी की सहमति से बहुत महत्वपूर्ण निर्णय सभा के अध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा जी ने सुनाया, ब्राह्मण समाज एनसीआर सबसे पहले अपना तन मन धन से समर्पण देती है व साथ में अध्यक्ष जी ने यह भी बताया है हमारी सभा 1995 से काम कर रही है विधिवत सदस्य दिल्ली के चारों कोनों से जुड़े हुए हैँ इसके विपतित यह भी चेताया कि कुछ लोग सिर्फ नाम के लिए व बिना काम के समाज में राजनीति लाभ के लिए दशकों से बने बैठे हैं एक नाम से दो फाड़ बना कर अध्यक्ष बन बैठे हैं वे कभी भी संमन्वय नहीं बनने देंगे उनसे सतर्क रहना होगा।
सभा के समापन से पूर्व सुभाष शर्मा जी व आचार्य विद्यारतन ने बताया कि हम बहुत जल्द 75 की उम्र में जाने वाले हैं, 40 साल से समाज में जुड़े हैं अब हमारा सेवानिवृत्त का समय है सो हम अपना पद छोड़ कर नवयुवकों को यह सेवा का काम सौंप देंगे!**सभा से पूर्व व सभा के समापन पर सबने तीज का मशहूर व्यंजन घेवर का एक साथ बैठ कर लुफ्त उठाया।



