पानीपत, सतीश शर्मा : वार्ड 13 विद्यानंद कॉलोनी में मंगलवार को सोनू शर्मा उग्राखेड़ी के निवास पर ब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण महासंघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित गौतम का जन्मदिन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने रोहित गौतम के जन्मदिन पर उन्हें पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा केक काटकर उन्हें बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

आयोजित कार्यक्रम में संजीव भारद्वाज, संजय शर्मा एकता विहार कॉलोनी, राममेहर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, शिवम शर्मा, विनोद, लोकेंद्र, जोगिंदर शर्मा, कृष्णा, देवेंद्र शर्मा, सोनू, हरि श्याम, चेतन व मनीष शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं रोहित गौतम ने अपने जन्मदिन पर उन्हें इतना मान सम्मान और प्यार देने के लिए सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।


