रोहतक, सतीश भारद्वाज : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद पर किसानों की पानी की समस्या को लेकर रोहतक के सिंचाई विभाग कार्यालय में कथित तौर पर ताला जड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर बुधवार को रोहतक जिला कोर्ट में पेश हुए,किसानों की फसलों के लिए सिंचाई का पानी उपलब्ध न होने की समस्या को लेकर नवीन जयहिंद किसानों के साथ रोहतक स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे थे। अधिकारियों द्वारा समाधान न होने पर वहां प्रदर्शन हुआ और कथित तौर पर कार्यालय को ताला लगाया गया, जिसके बाद पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं (जिसमें SC/ST एक्ट भी शामिल है) के तहत मामला दर्ज किया था।

नवीन जयहिंद का कहना था कि उन्होंने न तो किसी के साथ मारपीट की और न ही कोई तोड़फोड़ की थी। उन्होंने केवल शांतिपूर्वक किसानों की जायज मांगों को लेकर नारेबाजी की थी। उनका कहना है कि सरकार और विभाग बिना किसी ठोस आधार के इस केस को लंबा खींच रहे हैं। जिससे अदालत से तारीख पर तारीखें मिल रही,नवीन जयहिंद ने कहा कि नारेबाजी करना कोई गलत नहीं हैं। किसान पानी की किल्लत के कारण परेशान थे, इसलिए उन्होंने किसानों के साथ मिलकर आवाज उठाई।
