गुरुग्राम, सतीश भरद्वाज : शनिवार को आरडब्ल्यूए टीम द्वारा पालम विहार के H ब्लाक,पॉकेट-C, में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पॉकेट के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति के जज़्बे के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में श्री कोहली, प्रदीप कुमार, पदम पार्षद अजय चौधरी, गिरी शर्मा, गौरी शंकर सिन्हा, ललित मोहन कौशिक, सुशील शर्मा, आनंद जी, सुनील वांचू, प्रभव सैनी, भानु सैनी, अंकुर सहित अनेक सदस्य एवं महिला सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
80 वें राष्ट्रीय पर्व पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हरीश खंडेलवाल ने सभी देशवासियों को एकता और मिल-जुलकर एक साथ भाईचारे से रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चाहे हमारा देश हो या हमारी सोसाइटी, सभी को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और समाज की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने अपनी टीम की ओर से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने वाले सभी निवासियों का हार्दिक आभार जताते हुए धन्यवाद किया।

