गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :गुरुग्राम पुलिस के थाना न्यू कॉलोनी में शाहरुख जी ने स्थान पर कचरे में आग लगाकर लापरवाही से पर्यावरण को हानि पहुंचाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के थाना न्यू कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस टीम को गस्त के दौरान शिवपुरी रोड पर आग लगने से काफी धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब आहूजा रेस्टोरेंट, शिवपुरी रोड़ गुरुग्राम के पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति सड़क के किनारे पेड़ के नीचे पड़े हुए कुडे में आग लगाता हुआ मिला। उस व्यक्ति द्वारा पेड़ो के नीचे कूड़े में लगा लगाकर पेड़ो को नुकसान व पर्यावरण को दूषित करने का कार्य करते हुए रंगेहाथ काबू किया, जिसकी पहचान *सतपाल आहूजा पुत्र दौलत राम निवासी म.न. 1811 ब्लाक गेट न. 05 सैक्टर-23, गुरुग्राम वर्तमान निवासी म.न.508/9 शिवपुरी, गुरूग्राम* के रूप में हुई।

आरोपी व्यक्ति सतपाल द्वारा कूड़े में आग लगाकर पेड़ो को नुकसान पहुँचाने व पर्यावरण को दूषित करने पर उसके खिलाफ धारा 287 BNS के तहत अभियोग अंकित करके आरोपी को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया किया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह शिवपुरी कॉलोनी में आहूजा छोले भटूरे नाम से रेस्टोरेंट चलाता है और इसने आसपास के कूड़े को इकठ्ठा करके आग लगाई थी। जिसमें पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है।
