गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सड़कों व पार्कों में घूमते आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान नगर निगम के सहयोग से चलाया हुआ है।पुलिस प्रवक्ता की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर आवारा घूमने वाली गायों का समय पर भरण-पौषण कराने, सड़क दुर्घटनाओं से बचाने तथा गायों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को मध्यनजर रखते हुए आवारा घूमने वाली गायों को गौशाला भेजने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के तहत दिनांक 22.08.2025 शुक्रवार को निरीक्षक अजयवीर सिंह, प्रबंधक थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम, निरीक्षक सुधीर, प्रबन्धक थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम ने अपनी पुलिस टीमों तथा नगर-निगम, गुरुग्राम की टीमों के साथ मिलकर थाना सैक्टर-65 व थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम के अधिकार क्षेत्र में घूमने वाली कुल 22 गायों को गाड़ियों में बैठाकर कार्टरपुरी गौशाला भेजा गया है।

