झज्जर, सतीश भारद्वाज : हरियाणा के जिला झज्जर में बीती रात्रि को एक वकील की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने रात में कॉल कर केस देने के बहाने घर से बुलकर वारदात को अंजाम दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां से डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां घायल मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। झज्जर बार एसोसिएशन ने वकील की हत्या पर रोष व्याप्त हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव सिलानी निवासी देवराज चाहर की बीती रात्रि हत्या कर दी गई। वो अपने घर में सो रहे थे, तभी किसी ने उन्हें कॉल कर कहा कि एक केस आया है। मामले में 2 लाख मिलेंगे। वकील जैसे ही घर से छारा चुंगी के पास गया। वहां एक अज्ञात युवक ने उसका गला रेत कर दिया। परिजनों को जब पता लगा तो चीखपुकार मच गई। सभी उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह शहर के मातागेट मोहल्ले में अपने ससुर प्रकाश और दिव्यांग साले के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके साथ पत्नी स्वीटी और बेटा शौर्य भी रहते थे। मृतक वकील ने करीब एक साल पहले गुभाना निवासी स्वीटी से लव मैरिज की थी। स्वीटी की यह दूसरी शादी थी,उसके पहले पति से एक बेटा भी है। शादी के बाद देवराज ने ही उस बच्चे को अपना नाम भी दिया था।
झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक गोयल ने बताया कि उनके साथी वकील देवराज की गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताया और पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले पर जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा जाए। बार एसोसिएशन ने हत्या के विरोध में गुरुवार को न्यायिक कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रधान दीपक गोयल ने सभी वकीलों से एकजुटता दिखाने की अपील की औ कहा कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक कोर्ट में काम नहीं होगा। वहीं पुलिस का कहना था कि हत्या के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।


