गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम का थाना पालम विहार इन दिनों काफी सुर्खियां में चल रहा है। बीतीं रात्रि को भी पुलिस की लापरवाही से गांव मोलाहेड़ा में करीब दो बजे दो नकाबपोश चोरों ने जमकर आतंक मचाया। सेक्टर-22 गुरुद्वारा रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी के आसपास कई मकानों के ताले तोड़कर चोर मोबाइल फोन,म्यूजिक सिस्टम,नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर बिना किसी खोफ से फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने चौहान ढाबे के पास बने दो मकानों को सबसे पहले निशाना बनाया। दोनों नकाबपोश चोरों ने कई कमरों के ताले तोड़कर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर स्पष्ट रूप से बिना किसी डर घबराहट के टहलता दिखाई दे रहे हैं। एक चोर बाहर खड़ा रहा तथा दुसरा आराम से कमरों को खोल कर देखता रहा,चोरों ने वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी चुराने का प्रयास किया,लेकिन ताला न खुल पाने के कारण वे इसमें सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने धारा आटा चक्की के पास बने कई घरों को भी निशाना बनाया।

घटना की सूचना सुबर 112 नंबर और थाना पालम विहार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची, मुआयना किया और संदिग्ध बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।ग्रामीणों में घटना के बाद भय का माहौल है और उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
