नई दिल्ली, सतीश भारद्वाज :हिमाचल प्रदेश में दिल्ली पुलिस पर बुधवार को FIR दर्ज कर की गई है। दिल्ली पुलिस इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं को शिमला से पकड़कर ला रही थी। जिनपर एवन समिट में नग्न प्रदर्शन करने का आरोप था। इसी बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इन्हें नाकेबंदी करके रोक लिया गया। हिमाचल पुलिस ने आरोपी लगाया कि दिल्ली पुलिस उन्हें बिना पूरी सूचना दिए यह काम गुप्त रूप से कर रही थी। जिनको रास्ते में रोका गया और मामला दर्ज किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार दोपहर दिल्ली पुलिस कुछ पर्यटकों पकड़कर अपने साथ ले जा रहीं थी। जिनको पकड़कर जिला कोर्ट परिसर में ले जाया गया जहां हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच लंबी बातचीत हुई। इसके बाद शिमला पुलिस ने तीनों कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन जिला कोर्ट से करीब 6-7 किलोमीटर दूर शोघी में शिमला पुलिस ने उन्हें दोबारा रोक लिया। इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के बीच काफी देर तक हंगामा और बहसबाजी होती रही। इस तरह पूरे दिन दोनों राज्यों की पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।शिमला पुलिस का आरोप है कि उन्हें बिना सूचना दिए कुछ लोग सादे कपड़ों में 15 से 20 लोगों के साथ पर्यटकों को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता के चांशल रिजॉर्ट में लगे CCTV कैमरों का DVR भी बिना रसीद दिए साथ ले जाया गया। इसी के बाद कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के खिलाफ केस दर्ज किया गया
*दिल्ली पुलिस 4 गाड़ियों में पहुंची थी*
दिल्ली पुलिस 4 गाड़ियों में सवार होकर शिमला से लगभग 120 किलोमीटर दूर रोहड़ू पहुंची। बुधवार सुबह रोहड़ू के एक होटल में ठहरे इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को गिरफ्तार किया। इन पर आरोप है कि ये दिल्ली में AI समिट के दौरान प्रदर्शन में शामिल थे और हिमाचल आकर छिप गए।
दिल्ली पुलिस को 3 जगह नाका लगाकर रोका: दिल्ली पुलिस बुधवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जा रही थी। हिमाचल पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी तो शिमला पुलिस ने 3 अलग-अलग लोकेशन पर दिल्ली पुलिस की 4 गाड़ियों को नाका लगाकर रोका। एक गाड़ी आईएसबीटी शिमला, दूसरी शोघी और 2 अन्य गाड़ियां सोलन के धर्मपुर में रोकी गईं।
दिल्ली पुलिस से छुड़ाए कांग्रेस वर्कर: इसके बाद शिमला पुलिस ने यूथ कांग्रेस तीनों वर्कर को दिल्ली पुलिस से छुड़ाया और इन्हें लेकर शिमला के चक्कर कोर्ट पहुंची। इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 18 जवान भी चक्कर कोर्ट पहुंचे। शाम करीब पौने 5 बजे इन्हें जिला कोर्ट चक्कर में पेश किया गया और 6 बजे तक सुनवाई चलती रही।
बिना सूचना कार्रवाई पर जताई आपत्ति: शिमला पुलिस ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस ने बिना सूचना के ही यह कार्रवाई की है, जो कि गलत है। इसलिए, दिल्ली पुलिस को रोका गया। इसके बाद जिला कोर्ट में ही दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच लंबी बातचीत हुई।
शोघी में दोबारा रोकी गई दिल्ली पुलिस: शाम करीब 7.25 बजे शिमला पुलिस ने गिरफ्तार यूथ कांग्रेस वर्करों को दिल्ली पुलिस के हवाले किया। इसके बाद शोघी के पास फिर से दिल्ली पुलिस को रोक दिया गया। अब दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच शोघी में बातचीत हुई।
दिल्ली पुलिस पर FIR: इसके बाद हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस पर FIR कर दी। रात 11.15 बजे गिरफ्तार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेडिकल के लिए रिपन अस्पताल लाया गया। आज इन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा।युवक एमपी-यूपी के, रोहड़ू के होटल में ठहरे थे गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस वर्कर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के हैं। इनके नाम अरबाज, सौरव और सिद्धार्थ हैं। इन्हें स्थानीय युवा कांग्रेस नेता ने रोहड़ू में एक निजी होटल में कमरा ठहराया था।
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। तीनों पर प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वे छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे।

