गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : एक तरफ़ तो निगम कमिश्नर आए दिन सरकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावे करते रहते हैं,कि शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं दूसरी तरफ कुछ रसूखदार बने फिरने वाले कुछ छुटभैया नेता,पार्षदों पर कार्रवाई करने की बजाय संरक्षण दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला निगम क्षेत्र के वार्ड तीन का सामने आया है,जहां पर भाजपा के पूर्व पार्षद रहे रविंद्र की दबंगी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। जिसके खिलाफ एक बार फिर सतबीर नामक निवासी ने निगम कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, एसीपी उधोग व स्थानीय थाना पालम विहार पुलिस को उनके मकान के सामने डालीं गई गंदगी की फोटो सहित मेल से शिकायत भेजी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सैक्टर 22 निवासी सतबीर सिंह ने निगम कमिश्नर व पुलिस विभाग को मेल द्वारा शिकायत भेजी है कि पूर्व पार्षद रविंद्र जानबूझकर उसको पुलिस से मिली भगत करके परेशान कर रहा है, उसने उसके मकान के सामने गन्दगी डाली है,उसपर कार्रवाई की जाए।वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पार्षद उसके मकान नम्बर163 सैक्टर 22 पर कब्जा करना चाहता है। उसने पहले भी कोमन स्टील पार्किंग पर गांव मोलाहेडा के दबंग मनोज, सुनील, राजबीर,नीरज,मनश,गौरव, छत्रपाल वग़ैरह बदमाशों की शय पर एक बार रात्रि में कब्जा करना चाहा था। जिसकी शिकायत भी उन्होंने थाना पालम विहार सहित उच्च अधिकारीयो को दी थी, लेकिन एसएचओ, एसीपी की मिली भगत से उन पर कोई कार्रवाई न करके मुझे ही प्रताड़ित किया गया। उसने मेरे ऊपर दबाव बनाने के लिए झूठी अपने लड़के की चेन छीनने का भी आरोप लगाया था, जिसकी जानकारी आरटीआई से लेने पर पता चला कि यह आरोप ग़लत है। जिसकी भी पुलिस को उसके खिलाफ 182 की कार्रवाई करने की दरखास्त दी हुई है। वहीं सीपी विकास अरोड़ा,डीसीपी करण गोयल से भी कई दफा मिल चुका हूं।
लेकिन पुलिस अधिकारी जानबूझकर उसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे उसके हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। जबकि उसके खिलाफ उसने अदालत में भी क्रिमिनल केस डाला हुआ है, जिसमें अदालत ने मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी हुई है। लेकिन थाना पालम विहार पुलिस जानबूझकर कई तारीख लगने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दे रहीं हैं। वहीं गन्दगी फैलाकर प्रताड़ित कर रहा है।

