गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला गुरुग्राम अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता बिरजू अधान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से एक्श के माध्यम से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे जनहित अभियान में संगठन को शासन-प्रशासन का उचित सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार केवल एक व्यक्ति या विभाग की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रदेश के विकास में बाधा है। जिसको समाप्त करने के लिए सरकार, प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को मिलकर प्रयास करने होंगे।करप्शन फ्री इंडिया संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि सरकारी विभागों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को मजबूत करना है। संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।
बिरजू अधाना का कहना था कि यदि शासन-प्रशासन सामाजिक संगठनों को सकारात्मक सहयोग प्रदान करे, तो भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान को और अधिक मजबूती मिल सकती है। हमारा उद्देश्य सरकार के अच्छे कार्यों में सहयोग करना और जहां जनहित प्रभावित हो रहा है, वहां लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना है।उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन को जनहित एवं भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों में आवश्यक सहयोग दिया जाए, ताकि प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित हो सके। भष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और जनता के अधिकारों की रक्षा आइए, हम-सब मिलकर सरकार का सपना साकार करें।

