गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: हरियाणा के जिला पानीपत निवासी वरिष्ठ नागरिक एवं आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सूचना आयोग में बैठे कथित लापरवाह सूचना आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने घोषणा की है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचकर राज्यपाल को मांग पत्र सौंपेंगे।

पीपी कपूर ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रदेशभर के आरटीआई एक्टिविस्टों से चंडीगढ़ पहुंचकर इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने सूचना आयोग की कार्यप्रणाली और आरटीआई मामलों में कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार कानून आम नागरिकों को सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अधिकार देता है। वहीं उक्त एक्ट से भष्टाचार पर भी कुछ हद तक भष्टाचार पर भी अंकुश लग सकता है,ऐसे में सूचना आयोग की भूमिका भी प्रभावी और जवाबदेह होना जरूरी है।
उन्होंने स्वयं उक्त एक्ट की सहायता से भ्रष्टाचार गोलमोल के कई मामले हरियाणा में उजागर किए हैं। चीन में कई बड़े-बड़े राजनेताओं के नाम भी उजागर हुएं हैं। पीपी कपूर इससे पहले भी सूचना आयोग की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर चुके हैं। इन वीडियो के माध्यम से वे आम लोगों को आरटीआई के अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।अब 12 अक्टूबर को प्रस्तावित इस मुहिम के जरिए वे राज्य सूचना आयोग में कथित लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग राज्यपाल के समक्ष रखने की तैयारी में हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी आरटीआई कार्यकर्ताओं से इस अभियान में एकजुट होकर भाग लेने की अपील की है।
