गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम में भाजपा से सम्बंधित एक पति-पत्नी का दहेज मांगने व मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें पति नगर निगम गुरुग्राम वार्ड 14 का पार्षद है तथा पत्नी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य बताया जा रहा है। सोमवार को गांव सिलोखरा अपने घर पर पत्रकारों के सामने आईं पीड़ित टी शर्मा ने सवाल उठाया है कि जब मारपीट दोनों पक्षों में हुई, शिकायत भी दोनों तरफ से थाने दी गई, तो पुलिस ने कार्रवाई सिर्फ एक तरफा क्यों की गई पीड़ित ने अपने पार्षद पति पर आरोप लगाया कि उनके बाल पकड़कर मारपीट की गई,सर में चोट मारी, धमकी दी गई, जिसकी शिकायत भी पुलिस थाने में दी गई, फिर भी पुलिस ने राजनीतिक दबाव में उनकी शिकायत पर मामला दर्ज न करके उल्टा उनके पिता,चाचा तथा भाईयों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़ित ने सोमवार को घर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गत 13 नवंबर को यह घटना उनके घर के सामने वाले प्लॉट में हुई थी। बातचीत के दौरान उनके पति ने बाल पकड़कर मारपीट व गाली-गलौज करनी शुरू कर दी,जिस वजह से उनके परिवार वालों और ससुराल पक्ष में मारपीट हुई। इसके बाद प्रथम चंद्रा और उनके पिता घर से चले गए। तोशिबा ने कहा कि मारपीट में उनके सिर में भी चोटें आईं। उन्होंने भी निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद उसी दिन थाने में पति और ससुरालवालों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। सेक्टर-40 थाने में उनकी शिकायत पर रिसीविंग भी है, लेकिन थाना पुलिस ने राजनीतिक दबाव में उनके परिवार पर ही एक तरफा कार्रवाई कर पिता,चाचा व भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उनकी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया।
*पांच करोड़ की मांग का आरोप*
महिला ने आरोप लगाया कि पार्षद और ससुराल वालों ने एक साल पहले उनके परिवार से रुपये की मांग कर रहे थे। डिमांड पूरी न होने पर उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके कारण उन्हें अपने पिता के घर आकर रहना पड़ा।पीड़ित पत्नी ने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने इस घटना से एक महीने पहले महिला आयोग में भी ऑनलाइन की थी। घटना के बाद अब महिला आयोग की तरफ से इस पर सुनवाई चल रही है।
*शादी के बाद से प्रताड़ित करने का आरोप*
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2022 में प्रथम वशिष्ठ से हुई थी। इसके बाद से ही पति उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मारपीट और लगातार बढ़ते तनाव के कारण वह अक्टूबर 2025 से अपने मायके सिलोखरा गांव में रह रही हैं।
जिस मामले में आपसी सहमति से समझौता की बातचीत करने पति पक्ष आए थे,जब विवाद बढ़ गया और मामला पुलिस तक पहुंचा था। जिसमें पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है,उनकी मांग है कि पार्षद व उनके पिता के खिलाफ भी केस दर्ज कर गिरफ्तार करे। पुलिस का कहना था कि महिला की शिकायत पर जांच चल रही है।

