गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर गुरुग्राम स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहरी जिलाध्यक्ष अपने कुछ खास चहेतों के साथ ही नजर आए वहीं बड़े नेताओं के नदारत रहने से राजनीतिक हल्कों में चर्चाएं है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बेहद कम उपस्थिति देखने को मिली। स्थिति यह रही कि आयोजन में केवल 25-30 ही कांग्रेसी शामिल हो पाए। नेहरू जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की इतनी कम संख्या ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और नेताओं की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कार्यक्रम में अपने नेता को याद करने अपेक्षित कार्यकताओं का नहीं जुटने से गुरुग्राम कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। लोगों में चर्चा है कि बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस जिला कर्यालय कमान सराय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसकी राजनीतिक गलियारों में इस कम उपस्थिति को कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और नेताओं के बीच आपसी तालमेल की कमी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के कई नेताओं की सक्रियता और संगठन को मजबूत करने के दावों के बीच इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की गैर मौजूदगी ने स्थानीय नेतृत्व की तैयारियों की भी पोल खोल दी। नेहरू जयंती के कार्यक्रम में कम संख्या में कार्यकर्ताओं का पहुंचना गुरुग्राम कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को उजागर करता नजर आया। जबकि शहर में पूर्व मत्री सांसद व अनेक दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी निवास करते हैं।

