चण्डीगढ़,सतीश भारद्वाज : हरियाणा सरकार ने अभियोजन विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सहायक निदेशक अभियोजन और जिला अटॉर्नी स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति एवं स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता धनंजय कुमार को नगर निगम गुरुग्राम में करीब छह महीने से ख़ाली जिला अटॉर्नी के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपना नया कार्यभार भी संभाल लिया है।सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अभियोजन विभाग में पदोन्नति के बाद पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न जिलों और सरकारी विभागों में तैनाती दी गई है। यह आदेश सुधीर राजपाल होम सेक्रेटरी की तरफ़ से जारी किए गए हैं। अधिकारी जल्द ही अपने नए उत्तरदायित्व को संभालेंगे।

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार धर्मचंद को जिला निदेशालय यमुनानगर, महिपाल को कैथल, अजय कुमार को अंबाला, दिनेश सबरवाल को कुरुक्षेत्र, रामनीक यादव को नारनौल और पंकज को करनाल में सहायक निदेशक अभियोजन के पद पर तैनात किया गया है।वहीं, जिला अटॉर्नी स्तर के अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों, विभागों और सरकारी संस्थानों में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इनमें गोबिंदर सिंह को विजिलेंस विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ में जांच अधिकारी, सुनील कुमार परमार को जिला अटॉर्नी नारनौल, कमल सिंह को एडवोकेट जनरल हरियाणा कार्यालय, कुलविंदर पाल को निदेशक अभियोजन (सामान्य), हरियाणा, पंचकूला में तैनात किया गया है। इसके अलावा सुनील कुमार अग्रवाल को सिंचाई विभाग के इंजीनियरिंग कार्यालय, अरविंद कुमार को हरियाणा ह्यूमन राइट, संदीप को राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, मधुबन, करनाल, वहीं नगर निगम गुरुग्राम में धनंजयत कुमार को जिला अटॉर्नी बनाया गया है, सुशील कुमार को करनाल,पुनर्वास विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ में नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में एडवोकेट नरेंद्र कुमार को चण्डीगढ़ ,पलविंदर को परिवहन विभाग पंचकूला, वहीं प्रताप सिंह पावर पंचकूला, बलदेव सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन और सुरेंद्र कुमार को जिला अटॉर्नी भिवानी के पद पर तैनाती दी गई है।सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को अभियोजन विभाग की कानूनी व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न सरकारी विभागों में कानूनी कार्यों के प्रभावी संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
