हरियाणा सरकार ने दीपावली के बाद किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,गुरुग्राम के 2 IAS अधिकारी बदले।
चंडीगढ, सतीश भारद्वाज: हरियाणा सरकार ने दीपावली के बाद प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईएएस और सात एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सरकार की तरफ से जारी 10 नवंबर के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस फेरबदल में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और महेंद्रगढ़ के कई अहम प्रशासनिक पदों पर बदलाव किया गया है। इसके अलावा राज्य स्तर पर मानव संसाधन, सामान्य प्रशासन, खेल, वित्त और सिंचाई विभागों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
जीएमडीए में फूल चंद मीणा की जगह दुष्मंत बेहरा को लगाया गया है,उनको गुरुग्राम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से हटाकर मानव संसाधन विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्मंत कुमार बेहरा को इन दोनों विभागों से स्थानांतरित कर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा को मानव संसाधन निदेशक तथा मानव संसाधन एवं सामान्य प्रशासन विभागों के विशेष सचिव पद से हटाकर जीएमडीए का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस पद पर उनसे पहले विश्वजीत चौधरी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
गुरुग्राम नगर निगम को मिला नया आयुक्त*
गुरुग्राम नगर निगम में भी बड़ा बदलाव किया गया है। वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज को पानीपत के जिला नगर आयुक्त एवं नगर निगम आयुक्त पद से स्थानांतरित कर निगम का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह प्रदीप दहिया की जगह लेंगे। वहीं श्री दहिया को हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक तथा राज्य लेखा परीक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। पानीपत में वर्ष 2019 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता चौधरी को गुरुग्राम नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पद से स्थानांतरित कर जिला नगर आयुक्त एवं नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पंकज का स्थान लेंगी।
शक्ति सिंह को खेल और मानव संसाधन विभाग की जिम्मेदारीवर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी शक्ति सिंह को हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक और राज्य लेखा परीक्षा विभाग के निदेशक पद से हटाकर खेल निदेशक एवं खेल विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मानव संसाधन निदेशक, मानव संसाधन विभाग का विशेष सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग का विशेष सचिव भी बनाया गया है। इन विभागों में वह मोहम्मद इमरान रजा का स्थान लेंगे।
* 7 HCS अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी*
आईएएस अधिकारियों के साथ सात एचसीएस अधिकारियों की नियुक्तियों और अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है। वर्ष 2011 बैच के अधिकारी विराट को हरियाणा लोक सेवा आयोग का उपसचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के नियंत्रक और अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है।इसी बैच के मनोज खत्री को वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से स्थानांतरित कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का सचिव और नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
सरकार ने वर्ष 2013 बैच के एचसीएस अधिकारी परशांत को सूक्ष्म सिंचाई एवं कमांड क्षेत्र विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी की मौजूदा जिम्मेदारी के अतिरिक्त सिंचाई विभाग में महाप्रबंधक का प्रभार दिया गया है।वर्ष 2014 बैच के अधिकारी जितेंद्र कुमार-द्वितीय, जो हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में गुरुग्राम के क्षेत्रीय प्रशासक हैं, उन्हें मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ गुरुग्राम में फर्म एवं सोसायटी के जिला रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह अर्पित गहलावत का स्थान लेंगे।फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ में भी बदलाववर्ष 2016 बैच के एचसीएस अधिकारी अनिल कुमार यादव को नगर निगम एनआईटी, फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त पद से स्थानांतरित कर महेंद्रगढ़ का जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्ष 2019 बैच के रणबीर सिंह को महेंद्रगढ़ से हटाकर नगर निगम एनआईटी, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। दोनों अधिकारी एक-दूसरे का स्थान लेंगे।
वहीं वर्ष 2023 बैच के एचसीएस अधिकारी अर्पित गहलावत को गुरुग्राम में फर्म एवं सोसायटी के जिला रजिस्ट्रार पद से हटाकर हरियाणा सरकार के वित्त विभाग में उपसचिव नियुक्त किया गया है। वह मनोज खत्री का स्थान लेंगे। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल से गुरुग्राम सहित प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों और शहरी निकायों की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।

