गुरुग्राम, सतीश कौशिक: भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय पहुंचकर धर्मबीर भांगरौला को वरिष्ठ उपमहापौर का दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि धर्मबीर भांगरौला एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक कार्यशैली से गुरुग्राम के विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलेगी।
जिलाध्यक्ष श्री त्यागी ने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ उपमहापौर के रूप में धर्मबीर भांगरौला नगर निगम गुरुग्राम की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा शहरवासियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि गुरुग्राम का सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाएं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना हम सभी का साझा संकल्प है। विश्वास है कि धर्मबीर भांगरौला अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
इस अवसर पर दोनों जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, जिला सोशल मीडिया प्रमुख राजन चौहान तथा अन्य कई भाजपा पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी ने धर्मबीर पार्षद को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल पुरा करने की कामना करी।

