गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में निगम वार्ड तीन सैक्टर 22 कम्युनिटी सेंटर में रविवार को गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पर्व शर्मा तथा नगर निगम गुरुग्राम के डिप्टी मेयर अनूप सिंह भांभू के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में गांव मोलाहेडा,डुणडाहेड, सैक्टर 21,22 व 23 सहित आस-पास के क्षेत्रों से काफी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लोगों ने अतिथियों का पधारने पर फुल मालाएं पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक मुकेश ने कहा कि इस क्षेत्र से जो मनोनीत पार्षद विक्रांत सरकार ने बनाया है, उसका सहयोग करो क्षेत्र में विकास का पहिया चलता रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों का बुलाकर सम्मान करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं डिप्टी मेयर ने कहा कि भाई विक्रम यादव एमसीजी के जिस भी वार्ड में जनहित के जो काम करवाना चाहता है, करवा सकता है,हम उसका पुरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं,उनको जल्द पूरा करवाने का भी आश्वासन क्षेत्र वासियों को दिया।
इस मौके पर डीएसपी वीरेन्द्र यादव, रामफल यादव,राम अवतार, हितेश यादव,जल सिंह, महीपाल यादव,बिसंबर दयाल,विजय आर्य, के सी यादव, बाबुलाल यादव,नारायण सिंह, स्वराज सिंह,श्रीमति रेणु, सुनीता कोक, पृथ्वी यादव, नरेंद्र यादव, बिरेंद्र यादव,अजय यादव,विजेपाल यादव,यश शर्मा, सतीश कुमार,राकेश कुमार,आर एस लाम्बा,विपीन यादव,राजेन्द्र सिंह,मोनू, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा गणमान्य नागरिक तथा आरडब्ल्यूए सदस्य उपस्थित थे।






