गुरुग्राम, संवाददाता : नगर निगम वार्ड-3 के सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को भाजपा नेता पर्व शर्मा और निगम पार्षद अनूप सिंह के सम्मान में स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है।निगम पार्षद विक्रांत यादव मोलाहेड़ा की ओर से आयोजित इस समारोह में गुरुग्राम के भाजपा विधायक मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
हरियाणा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष पर्व शर्मा को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में शामिल किए जाने पर तथा नगर निगम गुरुग्राम वार्ड 25 के पार्षद अनूप सिंह भांभू को निगम में डिप्टी मेयर बनाए जाने पर उनके सम्मान में यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। श्री भांभू लगातार अपने क्षेत्र से कई बार पार्षद बनते आ रहे हैं। कार्यक्रम में नेताओं का स्वागत कर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उक्त जानकारी गांव मोलाहेड़ा निवासी नरेंद्र यादव ने दी।

