गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस ने एफआईआर नंबर 216, दिनांक 14 सितंबर 2026 के मामले में गिरफ्तार कल्याण सिंह और लवनीश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जेएमएफसी गुरुग्राम निधि बेनीवाल की अदालत ने 16 सितंबर को दोनों आरोपियों को 18 सितंबर 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
अदालत में पेश किए गए दोनों आरोपी राज्य बनाम कल्याण सिंह एवं अन्य मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में अदालत के समक्ष पेश किया। मामले में कल्याण सिंह की ओर से अधिवक्ता भद्रेश हरिकांत, पायल खटाना और हरीश खटाना तथा लवनीश की ओर से अधिवक्ता भारत सिंह खटाना पेश हुए।
पुलिस ने मांगा था दो दिन का रिमांड
अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी डॉ. सुमित्रा ने एएसआई जगबीर सिंह थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम की सहायता से पुलिस रिमांड की मांग की। पुलिस की ओर से अदालत को बताया गया कि आरोपियों के डिस्क्लोजर स्टेटमेंट के आधार पर फरीदाबाद और पलवल में छिपे हुए सह आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना है। इसके लिए वर्तमान आरोपियों की पहचान आवश्यक है। इसके अलावा घटनास्थल पर घटनाक्रम का पुनर्निर्माण करने और मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ करने के लिए पुलिस रिमांड जरूरी बताया गया। जिसका बचाव पक्ष आरोपियों के अधिवक्ताओं ने पुलिस रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि दोनों को मामले में झूठा फंसाया गया है। पुलिस को आरोपियों की शारीरिक मौजूदगी की आवश्यकता नहीं है और वे जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।अदालत ने पुलिस रिमांड मंजूर किया। अदालत ने अभियोजन की दलीलों, केस डायरी और मामले की परिस्थितियों पर विचार करने के बाद दोनों आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया।
आदेश के अनुसार, रिमांड 18 सितंबर 2026 तक रहेगा। अदालत ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए कि आरोपियों का पुलिस रिमांड से पहले और बाद में मेडिको-लीगल परीक्षण कराया जाए। साथ ही संबंधित थाने से रोज़नामचा और रसीद तथा पुलिस के दौरे के क्षेत्र का विवरण रिकॉर्ड पर पेश करने को कहा गया है। यदि आरोपी अपने डिस्क्लोजर स्टेटमेंट से मुकरते हैं, तो उन्हें तुरंत इलाका मजिस्ट्रेट या ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा और इसकी सूचना सीजेएम को दी जाएगी।
बता दे कि उक्त मामले में पुलिस ने वायरल विडीयो पर स्वयं ही संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोपियों को राजस्थान के दोसा से गिरफ्तार किया था। इसमें रन एण्ड हिंट सहित हत्या का प्रयास की धारा में भी मामला पुलिस ने बनाया है।
