गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बेटे के सामने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों शूटर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटे को मारने आए थे, मगर पिता पर गोली चला दी। बाप-बेटा बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। बदमाशों ने पीछा कर उन्हें रास्ते में रुकवा लिया और महेंद्र (40) के पेट से गन सटाकर फायर कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों बाइक पर गुजरते नजर आ रहे हैं।अचानक गोली चलने की आवाज आती है। इसके 6 सेकेंड बाद ही बाइक चला रहे महेंद्र नीचे गिर जाते हैं। वहीं उसके पीछे बैठा उनका बेटा तुरंत उन्हें उठाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने महेंद्र को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक महेंद्र गांव बसई के रहने वाले थे। परिजनों को शक है कि रंजिश के चलते ये हत्या हुई। महेंद्र का एक बेटा हत्या के मामले में जेल में बंद है। महेंद्र को करीब 9 बजे गोली मारी गई। गोली लगते वे नीचे गिर गए। बाइक पर पीछे उनका बेटा बैठा था। उनके नीचे गिरने के बाद काफी देर तक बेटा उन्हें उठाने की कोशिश करता रहा। आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।महेंद्र के नीचे गिरने के बाद काफी देर तक बेटा उन्हें उठाने की कोशिश करता रहा। आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली पेट में लगी है। वारदात के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य लिए। वहीं साहिल ने बताया कि उसके और आरोपियों के बीच जनवरी 2025 से रंजिश चल रही है। इस वारदात में देव, बंटी और एक अन्य युवक शामिल था। इनमें से एक ने चेहरा ढका हुआ था। आरोप है कि आरोपी पहले भी उसके साथियों के साथ मारपीट कर चुके हैं। उनके बीच पहले झगड़े हुए थे और हाथ-पैर तोड़ने तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी पुरानी रंजिश में आरोपी उसे निशाना बनाने आए थे, लेकिन उसके पिता महेंद्र को गोली मार दी।
पुलिस के मुताबिक, एक साल पहले जनवरी 2025 में बंटी नाम के किशोर की हत्या की गई थी। उसका शव द्वारका के पास मिला था। इस मामले में महेंद्र का दूसरा बेटा प्रियांशु आरोपी है। साहिल का आरोप है कि बडी के गैंग के लोगों ने ही इस वारदात को बदला लेने के लिए अंजाम दिया है। डीसीपी बोले- कुछ आरोपियों की पहचान हुई।
डीसीपी वेस्ट YVR शशि शेखर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। सेक्टर-9 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में मामला रंजिश से जुड़ा सामने आया है। कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महेंद्र का एक बेटा प्रियांशु एक मर्डर केस में जेल में बंद है। पुलिस इस मामले से भी वारदात का कनेक्शन खंगाल रही है।
.com

