गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बृहस्पतिवार को शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, जल निकासी, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान राव गजराज सिंह मार्ग, सुशी आइमा मार्ग, कृष्णा चौक से रेजांगला चौक और पालम विहार की सड़कों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के निर्देश दिए, जिससे पैदल यात्रियों को सुविधा मिले और यातायात बेहतर हो।
उन्होंने राव गजराज सिंह मार्ग पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए गए। श्री मीणा ने बरसात में जलभराव वाले हिस्से को आरसीसी बनाने को कहा। उन्होंने जल निकासी विकसित कर उसे लेग-1 ड्रेन से जोड़ने और सड़क के सुंदरीकरण के भी निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरानी दिल्ली रोड का ऊंचा स्तर बारिश में जलभराव का कारण बनता है। जिससे सड़क ज्यादा क्षतिग्रस्त होती है और असर यातायात भी प्रभावित होता है। वहीं सीईओ ने सेक्टर-22 , 23 की डिवाइडिंग रोड (सुशी एमा मार्ग) के निरीक्षण के दौरान मेट्रो संरेखण पर चर्चा हुई। अधिकारियों को मेट्रो प्राधिकरण के साथ बैठक कर अधिक से अधिक पेड़ बचाने का प्रयास करने को कहा गया। इस मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन में रिसाव से करीब 40 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है।

