गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से गुरुग्राम के सेक्टर-10 व सेक्टर 37,C और सेक्टर 37 पार्ट, 2, में अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी जारी रहा। संपदा अधिकारी नंबर-1 राकेश सैनी के आदेशानुसार HSVP की इंफोर्समेंट टीम ने सेक्टर-10 ए पुलिस थाने से पुलिस फोर्स लेकर सेक्टर 10 के अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार चली।विभाग की इंफोर्समेंट टीम ने अभियान के दौरान और बताया जेई आनंद प्रकाश ने सैक्टर 10 में करीब 200, मकानों के आगे लगी अवैध ग्रिलों, गार्ड रूम, झुग्गी-झोपड़ियों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान एक निवासी ने अपने आप को वकील बताया और इंफोर्समेंट टीम के साथ बहसबाजी की और सुप्रीम कोर्ट का आर्डर दिखाकर और पुलिस की सहायता से उसे वहां से हटा दिया और कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीओ परमिंदर की अगुवाई में की गई।
वहीं सेक्टर 37c में करीब 20 मकानों के आगे से ग्रिल व अवैध कब्जे हटाए इंफोर्समेंट टीम के संजीव यादव बामडोली ने बताया आज बहुत भयंकर तोड़फोड़ करी एचएसवीपी की इंफोर्समेंट टीम ने और सेक्टर 37 पार्ट 2 में अवैध सब्जी मंडी चल रही थी करीबन 500 रेडियो को जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ दिया गया और जेसीबी देखकर वहां से सब अपनी रेडी लेकर भागने लगे फिर जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया और सेक्टर निवासियों से अपील की कि वे समय रहते अपने घरों के आगे किए गए अवैध कब्जे स्वयं हटा लें। और कहा कि अवैध कब्जे नहीं हटाने पर HSVP की ओर से जेसीबी मशीन के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार की जा रही है। वहीं विभाग ने सेक्टर 5 में भी तोड़फोड़ की गई ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अशोक जी एसडीओ व जेई ललित हंस ने बताया सेक्टर 5 में 80 मकानों व गार्ड रूम व ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया गयाHSVP अधिकारियों के अनुसार गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और अन्य सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान इंफोर्समेंट टीम के सदस्य ,जेई ललित, वीरेंद्र तहलान, सतपाल हंस, बलविंदर,सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

