गुरुग्राम, सतीश कौशिक: गुरुग्राम के थाना फर्रुखनगर क्षेत्र में KMP टोल के पास फ्लाईओवर के नीचे 25 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति लावारिस हालत में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 सिविल अस्पताल, गुरुग्राम में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया,जहां उपचार के दौरान 31 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, मृतक का शव फिलहाल सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मृतक का हुलिया: मृतक का रंग सांवला, चेहरा गोल, कद करीब 5 फीट 8 इंच और उम्र लगभग 29 वर्ष बताई गई है। उसके दाहिने हाथ की कलम वाली उंगली कटी हुई है। मृतक ने आसमानी/नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर “Sunny Bicky” लिखा हुआ है।थाना फर्रुखनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति गुमशुदा है और उसका हुलिया मृतक से मिलता है, अथवा इस व्यक्ति के संबंध में किसी को कोई जानकारी है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पुलिस ने जानकारी देने के लिए ASI सुरेंद्र, थाना फर्रुखनगर के मोबाइल नंबर 9416133550 तथा 9999981841 पर संपर्क करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक इसकी सूचना पहुंचाई जा सके।
