गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :गुरुग्राम में निगम क्षेत्र के गांव वजीराबाद में रविवार सुबह करीब छह बजे मशहूर युटुब एल्विश यादव के घर पर दो बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और जांच जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम निवासी मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। परिजनों के बताया कि सुबह जैसे ही सो कर उठे तभी घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिस समय एल्विश यादव के घर पर गोली चली, उस समय घर पर उसकी मां सुषमा यादव ही मौजूद थीं। एल्विस अपने किसी काम से हरियाणा से बाहर गया हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही सेक्टर 56 थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब दो दर्जन गोलियां बरसाईं, गोली चलने की आवाज सुनकर एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया। जिसकी जानकारी मकान मालिक उनके पिता मास्टर राम अवतार को दी। मास्टर राम अवतार ने बताया कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। तीन हमलवार बाइक पर आए थे, एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले ही उतर गया था दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई है। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस किसी गैंग के हाथ होने से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल चल रही है उसके बाद ही असली वजह का पता चल सकेगा। हालांकि गैंगस्टर भाऊ गैंग ने उक्त फायरिंग को एक पोस्ट के माध्यम से अपने ऊपर ली है।

बता दें कि बिग बॉस में जाने के बाद एल्विश यादव की अलग पहचान थी। उनका विवादों से पुराना नाता है। सांप से जहर निकालने के मामले में एल्विश यादव को हाईकोर्ट से लगा था झटका। मामला अभी अदालत में चल रहा है।
