गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: जिला आयुष अधिकारी, गुरुग्राम के निर्देशानुसार आयुष विंग, सी-2 ब्लॉक, पालम विहार में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में आयुष विभाग के चिकित्सकों और डिस्पेंसरों ने भाग लेकर आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त की।प्रशिक्षण सिविल हॉस्पिटल, गुरुग्राम के फायर ऑफिसर भूपेन्द्र द्वारा दिया गया।
उन्होंने आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले बचाव उपायों, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता के साथ कार्य करने के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आग से संबंधित संभावित जोखिमों से बचने और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित व प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने के बारे में भी जागरूक किया।

