गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम में हिंदू एकता और राष्ट्र भक्ति के उद्देश्य से एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 1 मार्च 2026, रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सेक्टर-22B कम्युनिटी सेंटर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मोलाहेड़ा ग्रामवासी एवं सेक्टर-22A और 22B के निवासी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सनातन धर्म और उसकी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ “हनुमान चालीसा” का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सनातन धर्म से जुड़े महानुभावों को सुनने का अवसर भी उपस्थित लोगों को मिलेगा।
सम्मेलन में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान का विशेष प्रबंध किया गया है। कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियो से सपरिवार उपस्थित होकर सम्मेलन की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

