
गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सैक्टर 9 क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत विभाग की जमीन में बनी अवैध झुगी झोंपड़ीयो और कच्चे पक्के मकानों को ध्वस्त कर मुक्त कराया।
एचएसवीपी के अजमेर सर्वे एसडीओ बोले सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यह विभाग की जमीन बहुत कीमती है ,जिसपर किसी भी तरह का अवैध कब्जा अतिक्रमण करना ग़लत है। जिसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते कुछ समय बाद सब शांत हो गए,फिर आगे की करवाई शांतिपूर्ण की गई,जिसमें 25 झोपड़ी व टीन शेड के कमरे बनाए हुई थे, उनको जेसीबी मशीन द्वारा ध्वस्त कर एचएसवीपी की जमीन खाली कराई। वहीं ललित हंस जेई ने चेतावनी दी आगे से यहां पर किसी ने कब्जा किया तो बक्सा नहीं जाएंगा, संजीव यादव प्रधान ने अवैध कब्जे धारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा यहां कब्जा किया तो उनके खिलाफ पुलिस में एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी । एचएसवीपी विभाग ने उक्त कार्यवाही सम्पदा अधिकारी वन राकेश सैनी के निर्देश पर उपमंडल अभियंता अजमेर के आदेश अनुसार दो दिन पहले क्षेत्र में मुनादी करवाकर इस जमीन को खाली कराने बारे लोगों को चेतावनी दी गई थी।
इस मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह, दयानंद, सतपाल ,वीरेंद्र ,बलविंदर टीम सर्वे सहित थाना सेक्टर 9 की काफी पुलिस मौजूद रही।


