
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के पुराना दिल्ली रोड पर गौशाला मैदान में जैन समाज की वर्धमान सेवा संस्थान के तत्वाधान में तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग शिविर लगाया जा रहा है। संस्था के प्रधान श्रेयांश जैन एवं सचिव जैनेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा आगामी 7 फरवरी शनिवार से 9 फरवरी 2026 तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर गौशाला के सामने बस स्टैंड के निकट गुरुग्राम में किया जा रहा है। जिसमें शिविर के माध्यम से पोलियो ग्रस्त एवं दिव्यांग व्यक्तियों को निशुल्क कैलीपर, कोहनी से नीचे कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर (जयपुर फुट), कान से सुनने की मशीन, बैसाखी, तथा बुजुर्गों के लिए छड़ी आदि सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
सचिव जैनेंद्र जैन ने बताया कि शिविर का उद्घाटन करने बतौर मुख्य अतिथि गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा पहुंच रहे हैं। वहीं अंकुश मिगलानी, वाइस चेयरमैन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा प्रदेश शाखा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।उन्होंने कहा कि वर्धमान सेवा संस्थान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद दिव्यांगजनों को हरसंभव सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन को सरल और सम्मानजनक जीना बनाना है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक पात्र वर्धमान सेवा संस्थान द्वारा लगाए जा रहे इस शिविर का लाभ उठाने के लिए पहुंचे।

