
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: कांग्रेस नेता मुकेश डागर कोच ने कहा कि अक्सर गुरुग्राम विधायक अपने भाषण में गुरुग्राम के बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने की बात करते हैं और अपनी सभाओं में कहते हैं कि सीएम सहाब से भी इसकी मंजूरी मिल चुकी हे पर ये अपने आप में सम्भव नहीं है ,मुकेश डागर कोच ने विधायक पर तंज कसते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जब गुरुग्राम ही स्मार्ट सिटी नहीं है तो बाजार कैसे स्मार्ट बाजार बन सकता है विधायक का स्मार्ट बाजार एक कल्पना से ज्यादा कुछ नहीं है और ये गुरुग्राम के नागरिकों को भ्रमित करने वाला व व्यापारियों के लिए छलावे से ज्यादा कुछ नहीं है।
मुकेश डागर कोच ने कहा विधायक पहले ये बताए कि भारत देश में किस शहर में स्मार्ट बाजार बना है और इसकी क्या अवधारणा है ,कोच ने कहा कि विकासशील देशों में ये संभव नहीं है विकसित देश में तो अभी तक ये सम्भव नहीं हो पाया, कुछ ही देश में स्मार्ट बाजार बन पाए हैं भरत में ये संभव नहीं है आप के परंपरागत बाजार है जो अपने पुराने हिसाब किताब से चलते आ रहे हैं आप जिस स्मार्ट बाजार की बात कर रहे हैं आप के पास ना तो पर्याप्त स्थान है ना आपके पास पर्याप्त पार्किंग है ना स्किल्ड वर्कर है ना कैश लैस करंसी है ना आप के पास ग्राहकों के चलने के लिए फुटपाथ हे, ना , पार्क,बाथरूम,रेस्ट रूम और ना सभी एक जेसी दुकान और सभी दुकानों का साइज भी अलग अलग है ये अपने आप मे सम्भव नहीं है।
उन्होंने कहा यदि आप बाजार और व्यापारिय के लिए कुछ करना चाहते हैं तो बाजार की सफाई व्यवस्था को ठीक करे जीएसटी में सुधार, इंस्पेक्टर राज, भयभीत वातावरण से निजात दिलाने का प्रयास करे , आप भी स्मार्ट बाजार के सपने से बाहर निकले और व्यापारियों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए ।
