भिवानी, सतीश भारद्वाज : जिला अदालत परिसर में मंगलवार को उस समय हडकम मंच गया, जब दिनदहाड़े तीन हमलावरों ने दोपहर पेशी पर आए करीब 12 बजे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर फरार हो गए । जिसमें युवक बाल-बाल बच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। शहर के सेंट्रल पार्क के पास पुलिस ने उनमें से ैएनकाउंटर कर एक आरोपी को दबोचा लिया। इसके बाद उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा के जिला भिवानी में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिला न्यायालय परिसर में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि पेशी पर आए एक युवक को टारगेट कर गोलियां चलाई गईं। अचानक हुई फायरिंग से कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। जिससे कुछ समय के लिए तो न्यायालय का कामकाज भी प्रभावित रहा।अदालत परिसर में गोली चलने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर को घेर लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार स्वयं पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि फायरिंग आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की वजह से चलाईं गई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को गोली लगी है या नहीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं अदालत परिसर व आसपास में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। जिला बार एसोसिएशन ने इस घटना को बहुत ही शर्मनाक बताया है।

