
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम जिले के खंड फर्रुखनगर में खेडा खुरमपर रोड स्थित एक पेट्रोमार्ट पेट्रोल पंप पर दो युवकों और स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए और सेल्समैन से किसी बात पर बहस करने लगे। बहस बढ़ने पर युवकों ने सेल्समैन पर हमला कर दिया।पहले युवकों ने हमला किया जब सेल्समैन अकेला होने के कारण बचाव में असमर्थ दिखा। बाद में अन्य कर्मचारी आने पर युवकों व पेट्रोल पंप स्टाफ में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि स्टाफ की संख्या अधिक होने के कारण दोनों युवक घायल हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका एक हिस्सा वायरल हो रहा है। घटना के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर उम्मेद सिंह ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि दो अज्ञात युवक बाइक से पंप पर आए और सेल्समैन से तीखी बहस शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया।मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

