गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच सैक्टर 40 में तैनात दो पुलिसकर्मियों की उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर में हुई भयंकर सड़क दुघर्टना में मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार 2 अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी गाड़ी रविवार रात गिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टकरा गई थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम एक केस के सिलसिले में छत्तीसगढ़ जा रही थी। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया। जिसमें झज्जर जिले के गांव तुम्बाहेड़ी के रहने वाले सब इंस्पेक्टर संजय कुमार (45) और झज्जर के ही सीताराम गेट के निवासी कॉन्स्टेबल अमित (25) की मौत हो गई । वहीं, ASI इंद्रजीत (50) और गाड़ी चला रहे हेड कॉन्स्टेबल राजेश (41) गंभीर रूप से घायल हैं।
गुरुग्राम क्राइम ब्रांच टीम सरकारी गाड़ी नम्बर (HR26GV-6493) से छत्तीसगढ़ जा रही थी। टीम शहर के थाना शिवाजी नगर क्षेत्र में दर्ज एक मामले की जांच के लिए जा रही थी।रविवार रात करीब दस बजे जब उनकी गाड़ी युपी के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जिले हमीरपुर में थाना राठ क्षेत्र की सड़क पर जा रही थी तो उनकी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई।जिससे पुलिसकर्मियों की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी में 4 पुलिसकर्मी सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई । घायलों को इलाज के लिए थाना राठ के अस्पताल ले जाया गया।
जहां डाक्टरों ने सब इंस्पेक्टर संजय कुमार और कॉन्स्टेबल अमित को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, ASI इंद्रजीत को उरई के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं गाड़ी चल रहे हेड कॉन्स्टेबल राजेश की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
सब इंस्पेक्टर 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे वह जिला झज्जर के गांव तुम्बाहेड़ी के रहने वाले थे। संजय कुमार गांव के ही स्कूल में पढ़े थे। वह फुटबॉल के बहुत अच्छे खिलाड़ी थे। वह 1998 में कॉन्स्टेबल के पद पर हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में वह CIA सैक्टर 40 में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।
उनके पिता की मौत हो चुकी है वे दो भाई हैं, जिनमें से एक छोटा भाई सुनील कुमार बिजली निगम में अधिकारी है। उनका परिवार सरकारी क्वार्टर गुरुग्राम में ही रहता है। वह कभी-कभी झज्जर अपने घर जाते थे। उनके 3 बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा प्रमोद वकालत की पढ़ाई कर रहा है। दूसरा मोहित मेडिकल साइंस की कोचिंग ले रहा है, जबकि सबसे छोटा आयुष अभी नौंवी में है।
वहीं मृतक अमित भी जिला झ

