गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम में 2 युवकों ने कोचिंग सेंटर जा रही एक 17 साल की नाबालिग छात्रा का दिनदहाड़े किडनैप कर लिया। इसके बाद वे उसे काले रंग की कार में अरावली पहाड़ियों की तरफ ले गए। जहां उसे नशा खिलाकर अर्धबेहोशी की हालत में उसका गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।छात्रा जब घर आकर रोने लगी तो उसके परिवार को पूरी वारदात का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में शिकायत की। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बताया गया है कि नाबालिग लड़की की दोस्ती युवकों से करीब दो माह पहले ही इंस्टाग्राम के जरिए हुई थीं। छात्रा 11वीं में पढ़ती है। 2 महीने पहले ही उसकी इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती हुई। इसके बाद वह युवक उसके पीछे पड़ गया। वह अक्सर कोचिंग सेंटर जाते वक्त उसका पीछा करता था। उसे जबरन कार में बैठने के लिए कहता था। हालांकि वह इनकार कर देती थी। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि बुधवार दोपहर उसकी बेटी घर से कोचिंग सेंटर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में युवक अपने दोस्त के साथ काली कार लेकर आ गया। दोनों ने जबरदस्ती उसे कार में बैठा लिया। कार में बैठते ही आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। उसे पहाड़ियों पर एक सुनसान जगह पर ले जा कर रैंप किया। बेटी ने पूछा तो उसने रोते हुए अपने साथ गैंगरेप की पूरी कहानी बताई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस थाने पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पिता ने आरोपियों का नाम लक्ष्य और अंकित बताया है। केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक छात्रा का परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के एक गांव का रहने वाला है। नाबालिग के पिता ने बताया कि वह मानेसर की एक कंपनी में काम करता है और उसकी पत्नी घर पर बच्चों के साथ रहती है। उसके चार बच्चे हैं और जिस लड़की के साथ रेप किया गया है, वह घर में सबसे बड़ी है।

