महेन्द्रगढ़, संवाददाता: हरियाणा के नारनौल में भिवानी जिले की लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड के विरोध में रविवार देर शाम शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मार्च में शहर के सैकड़ों व्यक्ति शामिल हुए। कैंडल मार्च की वजह से थोड़ी देर के लिए शहर के महावीर चौक पर जाम भी लग गया।
शहर के महावीर चौक पर अनेक सामाजिक संस्थाओं में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व कई सामाजिक संस्थाएं आजाद चौक पर एकत्र हुई। वहीं कई सामाजिक संस्थाएं नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास। कुछ सामाजिक संस्थाएं सेक्टर 1 में भी एकत्र हुई। चार दिशाओं से अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद सभी महावीर चौक पर एकत्र हुए।
महावीर चौक पर महिला कांग्रेस की डॉक्टर राजवती ने बताया कि प्रदेश में अपराधी में लगाम हो गए हैं। आए दिन मर्डर, रेप व अन्य घटनाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। भिवानी जिले में लेडी टीचर की हत्या हुए चार दिन हो गए हैं। मगर अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है तथा खुलेआम घूम रहे हैं। इस मौके पर भोलेनाथ ग्रुप, शीतला माता ग्रुप, बजरंग दल, गो रक्षा दल, केशव नगर के युवा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा प्रदर्शन किया गया।
हालांकि पुलिस विभाग ने इस मामले को लेकर एस पी सहित कई पुलिस कर्मचारियों की बदलती भी कर दी है, लेकिन फिर भी पुलिस जांच में अभी कुछ भी सामने नहीं आ सका है,जिसपर पूर्व आप नेता नवीन जयहिंद भी सरकार को आड़े हाथों ले चुके हैं। लेकिन पुलिस अभी तक भी दरिंदों का कोई सुराग भी नहीं लगा पाई है। वहीं शव का दोबारा से भी पोस्टमार्टम कराया गया,जिसमें शरीर के कुछ अंग भी कम मिले हैं। दिनों दिन प्रदेशवासियों का आक्रोश विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे हर जिले में पहुंच रहा है। राजनीतिक संगठन भी अब इस मामले में सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं।

