गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ानें की धमकी भरी कॉल आई है। जिसकी सूचना से एनसीआर सहित गुरुग्राम के स्कूल में भी दहशत फैल गई है। जिससे प्रशासन अलर्ट हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार द्वारका के डीपीएस पब्लिक स्कूल में मेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया है। पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं।
सोमवार सुबह दिल्ली के द्वारका स्थित स्कूल सहित अन्य दो स्कूलों और एक कॉलेज को धमकी भरी ईमेल मिली है। जिसमें स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल परिसर खाली करा दिया गया है। तलाशी अभियान चल रहा है। वहीं पुलिस के बम स्क्वायड और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं इससे पहले बीते महीने जुलाई में दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ानें की धमकी मिली थी। पुलिस के अनुसार दिल्ली के पश्चिम विहार में रिचमंड ग्लोबल स्कूल को बम की धमकी मिली थी। बम की धमकी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी।
दिल्ली के स्कूल ही नहीं कॉलेजों को भी आ चुके हैं धमकी भरे ई-मेल दिल्ली के आईपी कॉलेज फॉर विमेन, हिंदू कॉलेज और श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को ईमेल के जरिए बम की धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन तलाशी के बाद सभी धमकी झूठी निकली। वहीं बताया गया है तीन दिन में 10 स्कूलों और कॉलेज को भी इसी तरह से धमकी मिली थी।
बता दें कि गत 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा था कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल, वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल, हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछले तीन दिनों में लगभग 10 स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की ऐसी धमकियां मिल चुकी है। हालांकि पहले आई मेलों में किसी असामाजिक तत्वों की शरारती बताया जा रहा था, जो केवल माहौल को बिगाड़ने की मंशा से किया गया था। फिर भी पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

