गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम की व्यस्त शीतला माता रोड पर शनिवार शाम को मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती डल गयी। जिसमें हथियारबंद 5 बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बैंक कर्मचारियों व गाड को बंधक बनाकर करीब 9 लाख रुपए की नकदी और लाखों का सोना लूटकर फरार हो गए।वारदात को अनजाम देकर जाते वक्त लुटेरों ने सिक्योरिटी गार्ड और ग्राहकों पर भी हमला किया। डकैती की इस सूचना से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसी मौके पर पहुंची और मामले की अलग-अलग तरह से जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
शाखा कर्मचारियों के अनुसार बताया गया है कि लुटेरे बदमाश अपना परिचय ऑडिटर का देकर अंदर घुसे थे। शाखा कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरे सोने के 150 पैकेट भी ले गए । वारदात के समय शाखा में 18 से 20 करोड़ का सोना रखा हुआ था। 150 पैकेट में कितना सोना गया। इसकी सही जानकारी अभी नहीं बताई जा सकती है।
*बदमाश शाखा में ऑडिटर बनकर घुसे थे*
यह घटना सेक्टर-5 थाना क्षेत्र के शीतला माता रोड पर बने पेट्रोल पंप के सामने स्थित शाखा में हुई। जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे ब्रांच बंद होने के समय 5 बदमाश ऑडिटर बनकर शाखा में घुसे। पहले तीन अंदर आए और कहा कि हम ऑडिटर है,ऑडिट करना है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी नई ज्वाइनिंग है, उन्हें अपने कार्ड भी दिखाए, जिन्हें पंच कराने के लिए कहा।
*ऑडिटर समझ कर्मचारियों ने चाय भी पिलाई*
बदमाशों को ऑडिटर समझ कर शाखा के कर्मचारियों ने उन्हें चाय पिलाई। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक, कुछ देर बैंक में बिताने के बाद तीनों सिगरेट पीने की बहने नीचे आए और अपने दो अन्य साथियों के साथ फिर से ऊपर पहुंच गए। इसके बाद बात करते-करते तीन सहायक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के साथ लॉकर रुम में चले गए।शाखा कर्मचारियों के अनुसार लॉकर रूम में पहुंचते ही बदमाशों ने गन निकाल ली और उसके बाद लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने अपने हाथों में लिए बैग्स में डेढ़ सौ से ज्यादा पैकेट गोल्ड के रखे और कैश भी लूट लिया। इसके बाद बदमाश लॉकर रूम से बाहर आ गए।तभी वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने बदमाशों को रोकने का भी प्रयास किया तब बदमाशों ने उसे काबू कर दिया,डराने के लिए गार्ड और अन्य कर्मचारियों पर हमला भी किया। डर की वजह से ग्राहक और शाखा कर्मचारी शांत हो गए। इसके बाद बदमाश वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि बांच में शाम करीब 6 बजे 4 से 5 लोग शाखा में घुसे थे। उनके पास हथियार थे। उन्होंने कर्मियों को धमकाकर कैश और ज्वेलरी दोनों लूटे हैं। हालांकि, कितना कैश और ज्वेलरी गई है, उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा- शाखा से CCTV फुटेज ले लिए हैं। कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, बदमाशों ने कर्मचारी को हथियार की बट भी मारी जिससे 2 कर्मियों को चोट भी लगी है। पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
