रोहतक, सतीश भारद्वाज : बॉलीवुड सिंगर बादशाह के टटीरी गाने में विवादित बोल पर बादशाह पर हुई एफआईआर के बाद भी हरियाणा महिला आयोग द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी बादशाह के द्वारा महिला आयोग के सामने पेश ना होने के मामले पर नवीन जयहिंद ने सरकार व मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या बादशाह सरकार और मुख्यमंत्री से बड़ा हो गया है या फिर सरकार,मुख्यमंत्री व महिला आयोग बादशाह की बेगम बन गए हैं।
नवीन जयहिंद ने फेसबुक, इंस्टाग्राम ओर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैले हुए गंदपन और नंगैपन और अश्लील फुहड़ता पर भी सवाल उठाए व सरकार ओर मुख्यमंत्री से इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने बारे आग्रह किया सोशल मीडिया पर फैले गंदे कंटेंट और नंगपन पर सरकार को विधानसभा में कोई उचित पॉलिसी बनानी चाहिए ताकि समाज में छोटे बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव ना पड़ें।
*डॉयल 112 की तरह सोशल मीडिया पर फैले गंद पर भी पॉलिसी बने*
नवीन जयहिंद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर फैले हुए गंदपन और नंगपन मामले पर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे फूहड़पन को देखकर ऐसा लगता है जैसे सरकार पक्ष विपक्ष विधायक सभी चाहते है कि सोशल मीडिया पर लोग इसी तरह एक दूसरे को मां बहन की गाली गलौच, धमकियां देते रहे जिससे समाज में ऐसे ही गंदपन फैलता रहे।जयहिंद ने सरकार ओर मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को हरियाणा पुलिस की डायल 112 की तरह कोई ऐसी पॉलिसी बनानी चाहिए जिस तरह से डॉयल 112 अच्छा काम कर रही है ओर तुरंत मामले पर संज्ञान ले रही है इसी तरह सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे गंदपन और नंगपन पर भी डायल 112 की तरह तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए वहीं जयहिंद ने सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी इस गंदपन और नंगपन को रोकने के लिए मदद की अपील की*
*हरियाणा के विधायक डरपोक हैं या डकैत*
नवीन जयहिंद ने हरियाणा में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव मामले पर भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार विधायको की खरीददारी कर रही है वहीं कांग्रेस विधायक डरपोक या डकैत है जो होटलों में छिपते घूम रहे हैं ये तो उन वोट देने वाले लोगों की बेइज्जती है जिन लोगो ने इन विधायकों को वोट दिया हुआ है। वहीं जयहिंद ने घंटे का मुख्यमंत्री बयान पर भी अपनी सफाई देते हुए कहा कि घंटे का मुख्यमंत्री का मतलब है कुछ भी नहीं सरकार वही जयहिंद द्वारा दिए गए बयान पर वीडियो बनाने वालो को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसी एक जाति का नहीं है मुख्यमंत्री सैनी सबका है अगर मुख्यमंत्री अच्छा काम करेंगे तो बढ़ाई करेंगे ओर अगर गलत करेंगे तो विरोध भी किया जाएगा।

