गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामराजी शर्मा ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास को साकार करता वित्तीय दृष्टिकोण आधारित सर्वहितकारी बजट बताया। उन्होंने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026-27 के लिए कुल 2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया, जोकि पिछले वर्ष के 2,02,816.66 करोड़ से 10.28 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि इस बजट से प्रदेश के विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बजट में आमजन, किसान और युवा-हर वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार किया, जिससे प्रदेश का हर वर्ग लाभांवित होगा। इसके अलावा यह बजट आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में अह्म साबित होगा। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बजट में गरीब कल्याण से लेकर उद्योग प्रोत्साहन तक—समावेशी विकास की मजबूत नींव रख है, जिससे प्रदेश में औद्योगिक क्रांति का उदय होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके अलावा ग्रामीण उन्नति और शहरी आधुनिकीकरण का संतुलित समन्वय इस बजट में रखा गया है, ताकि गांवों का विकास भी शहरों की तर्ज पर किया जा सके।
वहीं इस बजट में रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्टार्टअप प्रोत्साहन का विस्तृत खाका भी तैयार किया गया है, ताकि प्रदेश के विकास को अपार गति मिल सके। शर्मा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ऐतिहासिक प्रावधानों वाला बजट पेश किया है, जिसे इन सभी वर्गों को लाभ होगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर क्रांति, डिजिटल, हरित और नवाचार आधारित भविष्य, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शिता को प्राथमिकता, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसे मूलभूत क्षेत्रों में अभूतपूर्व निवेश, प्रदेश/देश को विकसित राष्ट्र बनाने, कृषि से उद्योग तक—समृद्धि का संतुलित आर्थिक मॉडल, आर्थिक अनुशासन और जनकल्याण का आदर्श समन्वय प्रस्तुत करता बजट पेश कर हर वर्ग को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि इस बजट से प्रदेश के विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

