गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम निगम क्षेत्र वार्ड-3 के गांव मोलाहेड़ा में घरेलू प्रॉपर्टी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक भाई ने दुसरे पर कातिलाना हमला कर घायल कर दिया। जिसको पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव मोलाहेडा निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद रविंद्र के परिवार में आपसी विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके सर में काफी चोटें आई हैं। जिसकी सूचना 112 पर दी गई तो ईवीआर की सहायता से घायल को तुरंत इलाज के लिए पालम विहार स्थित पार्क अस्पताल पहुंचाया गया।
ग्रामीणों में इस बात की चर्चाएं है कि पार्षद के परिवार में काफी समय से घरेलू प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। जिसके बारे में पार्षद के भतीजे गौरव ने भी गांव मोलाहेडा के एक ग्रुप में अपने चाचा राजबीर पर गंभीर आरोप लगाएं थे। तब आपसी सहमति से यह विवाद थम गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से आपसी मनमुटाव बढ़ रहा था। वहीं एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पार्षद का बड़ा भाई मनोज पुत्र रमेश चन्द वलद जौहरी पहले भी कई बार विवादों में रहा हैं। उसका अपनी पत्नी के साथ भी विवाद रहा है, जिसमें वह एक बार झज्जर जेल की भी हवा खाकर आया था। वहीं दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में भी एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। जिसकी अचानक मृत्यु होने के बाद ही वह गांव मोलाहेडा में वह भी अवैध रूप से बने सरकारी पार्षद दफ्तर में रहता था।
बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के दौरान कहासुनी बढ़ गई और इसी बीच छोटे भाई मनीया @ सुनील ने अपने बड़े भाई टीटु @ मनोज के सिर पर व अन्य जगह चोटें मारी।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर मामले की पुष्टि और कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पारिवारिक विवादों का समाधान न किया जाए तो ऐसे मामले गंभीर रूप ले सकते हैं। जिससे परिवार सहित क्षेत्र का भी माहौल ख़राब हो सकता है। जिसका असर आने वाली पीढ़ियों पर भी ग़लत प्रभाव पड़ता है।
वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि मामला आपसी परिवार का होने की वजह से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जब इस बारे में थाना पालम विहार से जानकारी लेने पर उनका कहना था कि हमारे पास इस बारे में कोई एमएलसी सूचना नहीं आई है।

