गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के थाना राजेंद्रा पार्क के अंतर्गत आने वाली धनकोट पुलिस चौकी में इंचार्ज जगमाल सिंह ने मंगलवार नवमी पर हवन-यज्ञ कराकर भंडारा लगाया । इस अवसर पर एसीपी अभिलक्ष ने भी शिरकत करके हवन-यज्ञ में आहुति डालते हुए सबके सुखी, सबके निरोगी होने की कामना की। इस धार्मिक अनुष्ठान में पुलिसकर्मियों के साथ- साथ अनेक क्षेत्र के समाजसेवियों ने भी हवन-यज्ञ में आहुति डाली। श्रीमाता शीतला मंदिर से पुरोहित अरुण शर्मा व धनकोट बालाजी मंदिर के पुरोहित पंडित रितेश ने हवन कराया।
इस धार्मिक कार्यक्रम के मौके पर एसीपी अभिलक्ष ने कहा कि यह अच्छी परंपरा है। हम जिस भी नई जगह पर नियुक्ति पाते हैं तो वहां अपने काम से अपनी छाप छोड़ते हैं। एसआई जगमाल सिंह की ओर से कराए गए हवन-यज्ञ सिर्फ एक धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि यह समाज के साथ मिल-जुलकर रहने का भी संदेश है। मौजूद लोगों के समक्ष एसीपी ने कहा कि पुलिस इसी समाज का हिस्सा है। कार्यक्रम में पहुंचे मौजिज लोगों ने विश्वास दिलाया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हमेशा सहयोग रहेगा। पुलिस चौकी इंचार्ज जगमाल सिंह ने भी आमजन से पुलिस के सहयोग की अपील की। उन्होंने हवन-यज्ञ में पहुंचे सभी अतिथियों, समाजसेवियों का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस-पब्लिक का आपसी तालमेल बेहतर हो, यही उनके प्रयास होंगें। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोग समाज की शक्ति को सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरणा का माध्यम बनें। उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। साथ ही लोगों को साइबर अपराध की जानकारी दी। लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। उन्होंने कहा कि समय-समय समय समाजहित, जनहित के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा। साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस की एक्सपर्ट टीम के सेशन कराए जाएंगें, ताकि लोगों में जागरुकता रहे।
इस अवसर पर समाजसेवी गौरी शंकर बसंल ढिगावा, मनोज भारद्वाज एडवोकेट, रतन लाल एडवोकेट, अमित नेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण त्यागी, मंडल महामंत्री नरेंद्र पंत, लाला चेयरमैन, दीपक नंबरदार, ओमप्रकाश नंबरदार धनकोट, रमेश जैन पूर्व सरपंच धनकोट, ओमबीर नहरवाल धनकोट, मनोज सरपंच धर्मपुर, पर्यावरण प्रेमी डा. ममता, गुडग़ांव ग्रीन्स सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप फोगाट, प्रवीन मलिक, मनोज सिंगला, रुपेश जैन, बिजेंद्र यादव, सुरेश बंसल, पूर्ण कुमार, नरेंद्र यादव सरपंच, नंबरदार रणधीर खेडक़ी माजरा सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

