रोहतक, सतीश भारद्वाज : हरियाणा के अपने तीसरे दौरें में एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक पहुंचे CJI सूर्यकांत। जहां उनका अधिकारियों व जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने भव्य स्वागत किया। जिससे काफी गदगद हुआ उनका मन। सीजेआई दिल्ली से हेलीकॉप्टर द्वारा बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस शील नागू सहित कई जजों और डीसी सचिन गुप्ता ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद में वे कारों के काफिले में एमडीयू यूनिवर्सिटी पहुंचे और यहां नवनिर्मित एक गेट का उद्घाटन किया। इस दौरान सीजेआई ने युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत और ईमानदारी से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है। यूनिवर्सिटी के बाद CJI सूर्यकांत रोहतक बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पहुंच गए। उन्होंने यहां हाथ जोड़ कर वकीलों का अभिवादन स्वीकर किया। बता दें कि सीजेआई हरियाणा के जिला हिसार के पेटवाल गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने इसी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की है। वे आज यहां आकर काफी उत्साहित दिखे।
रोहतक के MDU में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जस्टिस सूर्यकान्त ने एक अलग ही अंदाज में कहा कि यह मेरी यूनिवर्सिटी है, जहां से मैंने लॉ (विधि) में एडमिशन लिया और लॉ पास करके मेरा जो लाइफ का प्रोफेशनल करियर था, उसकी शुरुआत इसी यूनिवर्सिटी से हुई। मुझे इस बात की बहुत ही प्रसन्नता है कि मैं आज इस यूनिवर्सिटी में भारत का मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद आ पाया हूं और कुछ पुरानी यादें यहां आकर ताज़ा कर पाया हू।
सूर्यकांत ने कहा कि यह ठीक है, इस पद तक पहुंचना अपने आप में एक संघर्ष था। यह हरियाणा के लिए ही नहीं, मैं पूरे भारतवर्ष के हर युवक को यह आह्वान करूंगा कि अपनी क्षमता पर वो भरोसा करे, मेहनत करे और लगन और ईमानदारी से काम करे। चाहे वह ज्यूडिशरी (न्यायपालिका) का है, राजनीति में है, सिविल सर्विसेज में है, किसी भी प्रोफेशन में है, वह अपने उच्चतम पदों तक अपना नाम कमाए।
*लोगों को न्याय पालिका पर विश्वास रखना होगा*
सीजेआई ने कहा कि आप देखिए जितने मुकदमे इस देश में बढ़ते जाते हैं हर साल, वो अपने आप में इस बात का बहुत बड़ा सबूत है कि भारतीय जनता को, यहां के आम आदमी को न्याय प्रणाली पर बहुत ज़्यादा विश्वास है।CJI सूर्यकांत का हेलीकॉप्टर बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में बने हेलीपैड पर उतरा उतारा गया, जहां पर रोहतक के डीसी सचिन गुप्ता व एसपी सुरेंद्र भौरिया ने उनको रिसीव किया। इसके बाद एमडीयू गेट नंबर 3 पर पहुंचे। एमडीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर राजबीर सिंह ने जस्टिस सूर्यकांत को बुके भेंट कर स्वागत किया। यहां जस्टिस सूर्यकांत ने पत्रकारों व आम लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद एमडीयू के लाॅ डिपार्टमेंट का भ्रमण कर पुरानी यादें ताजा की। रोहतक जिले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के आगमन पर जिला बार एसोसिएशन की तरफ से आज सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगें।
बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत के आगमन पर कोर्ट परिसर को सजाया गया है। पार्किंग एरिया में पंडाल लगाया गया है। मुख्य मंच पर जस्टिस सूर्यकांत के साथ हाईकोर्ट के जज व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मौजूद हैं। वहीं सीजेआई के आगमन को देखते हुए रोहतक में कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में रहीं। सीजेआई के कार्यक्रम को लेकर बाबा मस्तनाथ स्थित हेलीपेड से लेकर कोर्ट परिसर तक पुलिस की कड़ी निगरानी देखने को मिल रही है। जस्टिस सूर्यकांत बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम में भी शामिल हुए।


