
मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 3 पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया । जबकि बताया जा रहा है कि विवाद ड्यूटी को लेकर हुआ था। पुलिस ने कोर्ट अफसर और गनमैन का मेडिकल करवाया है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कोर्ट अफसर दलविंदर सिंह ने बताया कि ड्यूटी को लेकर मैंने ASI दिलबाग सिंह से बात की थी। तभी उसने मुझसे बदतमीजी करनी शुरू कर दी। वह कुछ ही देर में हाथापाई पर उतर आया। उसी दौरान उसने अपनी सर्विस पिस्टल निकाल कर मुझ पर तान दी थी। मामले की नजाकत देखते हुए आसपास के कुछ कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और दिलबाग सिंह को पकड़कर मुझे बचाया। वहीं उन्होंने आगे बताया कि मेरी ड्यूटी है कि मुझे चेक करना होता है कि किस जज के साथ कौन सा गनमैन है, घर पर कितने गनमैन हैं और आज किसकी छुट्टी है। उसकी गैरहाजिरी में दूसरा कौन ड्यूटी देने आएगा। ये कहा जा सकता है कि जज की सुरक्षा का पूरा जिम्मा मेरा ही है और उसी को लेकर मुझे पूछताछ करनी पड़ती है।
जबकि इस मामले में ASI दिलबाग सिंह ने कहा कि पहले दलविंदर सिंह ने मुझसे बदतमीजी से बात करी। मैंने उनसे कहा कि आप मुझसे बदतमीजी से मत बोलिए, लेकिन वह नहीं माना। मैंने उस पर कोई पिस्टल नहीं तानी। मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मैं किसी काम से अंदर जा रहा था, तभी अफसर ने मुझे बुलाया था।
हाईकोर्ट के अंदर जिस जगह पर यह घटना हुई, वहां पर CCTV कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस जल्द ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर सच्चाई से पर्दा उठाएगी।
हाईकोर्ट में घटी इस घटना को लेकर वरिष्ठ वकीलों का कहना था कि जिला कोर्ट में तो अक्सर इस तरह की घटनाएं देखी व सुनी है, लेकिन हाईकोर्ट में इस तरह की दो सरकारी कर्मचारियों के बीच में तनातनी होना शोभनीय नहीं है। इस घटना पर उन्होंने दुख प्रकट किया।
