
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : मानेसर नगर निगम के गांव कासन सिथत बाबा पूरणमल मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगने वाले वार्षिक मेले आयोजन के बारे में व्यवस्था करने हेतु गांव के पूर्व सरपंच एवं नगर निगम के नॉमिनेटेड पार्षद सत्यदेव शर्मा ने निगमायुक्त से भेंट कर चर्चा करी।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भाजपा नेता गांव कासन के पूर्व सरपंच एवं नगर निगम मानेसर के नॉमिनेटिड पार्षद सत्यदेव शर्मा ने निगमायुक्त आयुष सिन्हा से उनके कार्यालय जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की, वहीं मानेसर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों साफ सफाई तथा अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई।
पार्षद ने निगमायुक्त को कासन गांव में प्रतिवर्ष लगने वाले वार्षिक ऐतिहासिक मेले के आयोजन को लेकर भी साफ-सफाई तथा जल आदि की समुचित व्यवस्था बनाने के लिए अनुरोध किया। नॉमिनेटेड पार्षद ने बताया कि कमिश्नर साहब ने उन्हें वार्षिक धार्मिक ऐतिहासिक मेले के आयोजन को लेकर हर सम्भव व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है। जिसका पार्षद ने धन्यवाद किया।
बता दें कि गांव का कासना के बाबा पूरनमल मंदिर में मेले के अवसर पर जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, वहीं कई तरह के धार्मिक व सांस्कृतिक व खेल से संबंधित कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता रहा है। बाबा पूरणमल के मंदिर में हरियाणा दिल्ली राजस्थान सहित कई अन्य दूध दराज के राज्यों से भी श्रद्धालु मन्नत मांगने आते हैं। क्षेत्र के जागरूक समाज सेवक लाल सिंह पटवारी का कहना था कि उक्त स्थान पर बाबा गोरखनाथ के प्रिय शिष्य ने कई वर्षों पहले कड़ी तपस्या की थी। जिसका क्षेत्रवासियों को काफी अच्छा परिणाम मिला था। तभी से आसपास के क्षेत्रवासियो के मन में उनके प्रति अटूट आस्था बनी हुई है।
