
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर सोमवार रात्रि एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह शराब के ठेके पर अपनी कार में पहुंचा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर दनादन गोलियां बरसाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात रात करीब नौ बजे की है। खेड़कीदौला थाना पुलिस, एसीपी मानेसर, डीपी मानेसर और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।
मृतक सेक्टर-77 अपाजिट पालम हिल्स सोसायटी के पास स्थित एक शराब ठेके पर अपनी कार से पहुंचा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिससे युवक की मौके पर भी मौत हो गई।
मृतक का नाम रोहित शौक़ीन (40) पुत्र महावीर सिंह जोकि कमरूदीन नगर नांगलोई थाना निहाल विहार दिल्ली का रहने वाला है। वह दिल्ली नंबर की गाड़ी से आया था। पुलिस ने हत्या का कारण प्रॉपर्टी को लेकर पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं।
